फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शराब पी रहे दो पक्षों में फायरिंग, गोली लगने से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास रजबहे किनारे शराब पीने के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हुआ झगड़ा
विज्ञापन

-दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर की फायरिंग, एक पक्ष से अंकित कट्टा व दूसरे से गौरव व नितिन घायल हुए

संवाद न्यूज एजेंसी


बड़ौत। शहर में नेशनल हाईवे पर रजबहे किनारे बैठकर शराब पी रहे बावली गांव के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। उनके बीच फायरिंग हो गई, जिसमें एक पक्ष के अंकित उर्फ कट्टा और दूसरे पक्ष के गौरव, नितिन को गोली लगी है। वहां आए पुलिसकर्मियों ने दो घायलों का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां से गौरव को दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं अंकित उर्फ कट्टा को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

बावली गांव के अंकित उर्फ कट्टा और गौरव पक्ष में कई बार झगड़ा हो चुका है और इसलिए ही दोनों एक-दूसरे से रंजिश रखते हैं। इसके बावजूद अन्य युवकों के बुलाने पर बुधवार शाम नितिन, अंकित उर्फ कट्टा निवासी बावली, गौरव निवासी दिलीप विहार समेत छह-सात युवक नेशनल हाईवे किनारे स्थित रजबहे के किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दाैरान पुरानी रंजिश को लेकर गौरव और अंकित कट्टा में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग कर दी गई और अंकित, गौरव व नितिन को गोली लग गईं। इसमें गौरव के पेट और नितिन की कमर में गोली लगने से घायल हो गए तो अंकित कट्टा को दो गोली लगी हैं। गोलियां चलने से वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने घायल गौरव व नितिन का निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहां से चिकित्सकों ने गौरव को दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं अंकित कट्टा को साथी सीएचसी में लेकर पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी और घायलों के परिवार वालों से जानकारी हासिल की। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। रात में शराब पीते समय दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें