फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सुबह और शाम को पाले में छूटी कंपकंपी, दोपहर में निकली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां पिछले कई दिन से ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। रविवार को ठंड के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड से दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री तो न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन


यहां कई दिन से मौसम साफ है, लेकिन ठंड अधिक होने के कारण दृश्यता शून्य हो गई। सर्दी के कारण नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक लोगों की आवाजाही कम रही। इसका असर व्यापार पर भी साफ दिख रहा है। सर्दी से बचने को नगर के मुख्य चौराहों और स्थानों पर लोगों ने अलाव भी जलाए। वहीं दोपहर में धूप भी थोड़ी देर के लिए निकली, लेकिन इससे लोगाें को ठंड से राहत नहीं मिल सकीं। लोगों को ठंड का अहसास अधिक हुआ। धूप निकलने के बावजूद न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी अभी बढ़ेगी और सोमवार को कोहरा भी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें