फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दोबारा सड़क की खोदाई करने पर लोगों ने हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में यमुना और खत्ता मार्ग पर पाइपलाइन के लिए सड़क की दोबारा खोदाई करने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने पाइपलाइन में पानी का रिसाव होने का आरोप लगाया। साथ ही मकानों की नींव में पानी जाने से गिरने का खतरा भी जताया।
विज्ञापन

माता कॉलोनी निवासी पूर्व सभासद अहसान, इस्लाम, जावेद, इमरान आदि ने बताया कि करीब एक माह पहले उनके यहां सड़क की खोेदाई कर जल निगम के कर्मियों ने पेयजल पाइपलाइन बिछाई। इससे पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन बिछाने के बाद कर्मी दूसरी जगह चले गए, लेकिन उसमे पानी का रिसाव होता रहा। इससे जगह-जगह जलभराव की समस्या बन रही है। साथ ही पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को जल निगम के कर्मियों ने दोबारा सड़क की खोदाई कर दी। हंगामा होने पर वहां आए जल निगम शहरी के अफसरों ने लोगों को शांत कराया। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि जल निगम की टीम पाइपलाइन की टैपिंग और लेवलिंग कर रही है। नई पाइपलाइन में जहां भी समस्या है, उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें