फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजरौल से अलावलपुर तक नहर की पटरी पर बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा, सड़क बनने से 10 से अधिक गांव के लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिजरौल से अलावलपुर तक नौ करोड़ रुपये से नहर की पटरी पर सड़क का निर्माण किया जाएगा। सिंचाई विभाग ने सड़क निर्माण करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया और बजट मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में लाभ होगा।
बिजरौल से अलावलपुर तक नहर की पटरी की सड़क काफी दिनों से टूटी पड़ी है और यहां से गुजरने में लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। क्षेत्र के लोग कई बार सड़क का निर्माण कराकर गड्ढा मुक्त करने की मांग कर चुके हैं। इतना ही नहीं सिंचाई बंधु की बैठक में भी मुद्दा उठ चुका है। इस सड़क से 10 से अधिक गांव के लोगों का आना जाना रहता है। किसानों को गन्ना लेकर क्रय केंद्रों व चीनी मिलों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मांग के बाद सिंचाई विभाग ने बिजरौल से अलावलपुर तक सड़क बनवाने के लिए नौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है और शासन को भेज दिया है। शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क का निर्माण होने के बाद लोगों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें