फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मकान के लालच में दामाद ने की थी सास की हत्या

विज्ञापन
हत्यारोपी मोनू पडित। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
- बावली गाव में गला घोंटकर की गई थी बुजुर्ग महिला की हत्या, मकान में मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बावली गांव में बुजुर्ग महिला सत्तो (65) की हत्या गांव के रहने वाले उसके दामाद मोनू पंडित ने गला घोंटकर की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। वह सास का मकान अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था, जिसके विरोध पर उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया।
सत्तो की चारों बेटियों रेखा, रीना, मीनाक्षी और रमा की शादी हो चुकी है और वह अकेली रहती थी। शनिवार सुबह सत्तो की बेटी रेखा ने फोन किया तो कॉल रिसीव न होने पर उसने पड़ोस की महिला सरोज को उनको देखने के लिए घर भेजा। दरवाजा खुला मिलने पर सरोज अंदर गई तो सत्तो का शव मेज पर पड़ा मिला। सत्तो की गला घोंटकर हत्या की गई थी। जिसका मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि वर्ष 2012 में सत्तो की बेटी मीनाक्षी ने गांव के ही मोनू पंडित से लव मैरिज की थी। इसके बाद से मोनू लगातार सत्तो के मकान व अन्य संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। विरोध के चलते वह आए दिन घर पर आकर झगड़ा करता था। पुलिस के अनुसार इसी लेकर उसने शुक्रवार रात मकान में घुसकर बुजुर्ग महिला के सीने पर बैठकर गला दबाया, फिर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह शव को बरामदे से उठाकर कमरे में घसीट ले गया और मेज पर रखकर चुन्नी वहीं पर फेंककर बाहर निकल गया।


- आठ घंटे तक पुलिस के साथ घूमता रहा हत्यारोपी
मोनू ने खुद ही पुलिस को डायल-112 पर फोन करके सूचना दी और करीब आठ घंटे तक पुलिस के साथ घूमता रहा, ताकि शक न हो। पूछताछ के दौरान उस पर शक हुआ तो पुलिस उसे कोतवाली ले आई। सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


वर्जन
आरोपी मोनू पंडित अपनी सास सत्तो का मकान व अन्य संपत्ति अपने नाम करना चाहता था। सत्तो इसका विरोध करती थी जो कहती थी कि उसकी अन्य तीन बेटियां है। इस विवाद को लेकर मोनू पंडित ने अपनी सास की हत्या कर दी। विजय कुमार सीओ बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें