सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने पकड़ा, दो साथी हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपी गौरव यादव उर्फ टाइगर को मुठभेड़ में गिरफ्तार की लिया। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा ओर कारतूस बरामद किए गए। गैंगस्टर के दो साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पिलाना भट्ठे के पास दत्तनगर मार्ग पर चेकिंग के दौरान गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे गौरव यादव उर्फ टाइगर पुत्र कृष्णपाल उर्फ सुक्कड़ निवासी मोहल्ला अहिरान कस्बा, खेकड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि गौरव यादव उर्फ टाइगर पर 25 हजार रुपये का इनाम है। कई मुकदमे दर्ज है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।