फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
मीनगर सराय क्षेत्र के सैडभर-डाक बंगला रोड पर मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल 25 हजार का ईनामी बद? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
साथी हुआ फरार, पकड़े गए बदमाश पर 16 आपराधिक मामले दर्ज
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में डाक बंगले के पास रविवार दोपहर को बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश पर 16 आपराधिक मामले दर्ज है।
एसओ सिंघावली अहीर शिवप्रकाश ने बताया कि रविवार को पुलिस सिंघावली सैड़भर मार्ग पर सिंचाई कोठी के पास चेकिंग कर रही थी। बिजलीघर की ओर से बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में बशौद का शान मोहम्मद पुत्र महमूद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी ज्वार की खेत में घुसकर फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश के लिए कॉंबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल बदमाश को पिलाना सीएचसी इलाज के लिए भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बदमाश से एक तमंचा ,एक खोखा, एक कारतूस व बाइक बरामद की है। एसओ ने बताया कि बदमाश शान मोहम्मद थाने के टॉप टेन की सूची का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बदमाश पर लूट, चोरी हत्या के प्रयास में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।।
विज्ञापन

एसपी ने थपथपाई टीम की पीठ
अमीनगर सराय। एसपी अभिषेक सिंह व एएसपी मनीष मिश्रा ने मुठभेड़ में शामिल टीम के सदस्य एसओ शिवप्रकाश, एसआई शिवशंकर, एसआई रामकिशन शर्मा, एसआई भगवत स्वरूप, कांस्टेबल सुनील नागर, कुलदीप सिंग, रविंद्र कुमार, कुशलेश शर्मा को शाबाशी दी।
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण के लिए एक के बाद एक मुठभेड़
जिले में पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए एक के बाद एक मुठभेड़ कर रही है। जिले में बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही है। संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि पुलिस को सफलता मिली है। किसी भी व्यक्ति को जिले का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें