फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सद्भावना सम्मेलन में भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ौत के एक मैरिज होम में आयोजित सम्मेलन में सर्व समाज के लोग हुए शामिल
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। खिदमत सोसायटी और जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बृहस्पतिवार को नगर के एक मैरिज होम में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। सभी ने भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। सम्मेलन में देश के शहीदों को भी याद किया गया।
विधायक अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी किसी एक समाज के संघर्ष का परिणाम नहीं है। उन्होंने बताया कि यह विभिन्न धर्मों के लोगों के संघर्ष और बलिदान का नतीजा है। कृष्णा विश्रुतपाणि ने राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान की मित्रता को हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बताया। गुरु बिंदुनाथ महाराज ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए अलग-अलग समुदायों ने एक-दूसरे का साथ दिया। उन्होंने सामाजिक जीवन में भी इसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमेंद्र ढाका ने युवाओं को नशे से बचाने को समाज की बड़ी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ समाजों को एकजुट होकर अभियान चलाने की जरूरत है। विनोद कुमार जैन, रामकुमार सिंह, जयवीर सिंह और यामीन आजाद ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस मौके पर उमरजान, साबिर, इरफान मलिक, रामकुमार सिंह, दीपक राणा, योगेश जिंदल और अनुराग मित्तल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें