फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर में घुसकर दंपती पर पिटबुल छोड़ा, फिर लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। सादिकपुर सिनौली गांव में पिटबुल के बकरियों को काटने का उलाहना देने पर कल्लू के परिवार के साथ सोमवार शाम झगड़ा हो गया। इसमें पड़ोसियों ने घर में घुसकर रिहाना और उसके पति मौसम पर पिटबुल कुत्ता छोड़कर कटवा दिया। बीच बचाव कराने पर उनके बेटे शानू को पीटकर घायल कर दिया। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

सिनौली गांव निवासी कल्लू ने बताया कि पड़ोस के व्यक्ति ने प्रतिबंधित नस्ल का पिटबुल कुत्ता पालन रखा है, जिसे शाम को खुला छोड़ देते हैं। सोमवार को पड़ोसी का पिटबुल कुत्ता उनके घर में घुस गया और बकरियों के साथ उनके बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। पास में खेल रहे उनके बच्चों ने कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई। उसके भतीजे ने डंडा उठाकर पिटबुल कुत्ते को घर के अंदर से भगाया। इसके बाद परिवार वाले पिटबुल के हमला का उलाहना देने पहुंचे तो पड़ोसी ने गाली-गलौज की।
इसके थोड़ी देर बाद पड़ोसी अपने दो बेटों और पत्नी के साथ लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए, जिन्होंने उसके भाई मौसम और रिहाना के ऊपर पिटबुल कुत्ता छोड़ दिया। पिटबुल के काटने से मौसम और रिहाना घायल हो गए। वहीं उनके शोर मचाने पर शानू बचाने के लिए वहां आया तो लाठी-डंडों से पिटाई कर शानू को भी घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कल्लू ने पड़ोसियों पर कार्रवाई की मांग की। इसमें जांच अधिकारी आशीष पुंडीर का कहना है कि शिकायत मिल गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें