खेकड़ा। गांव सैदपुर कला निवासी एक युवक ने फेसबुक पर हाथ में तमंचा लहराते हुए अपना फोटो फेसबुक पर डाल दिया। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि गांव सैदपुर कला निवासी युवक सावन ने करीब एक सप्ताह पूर्व हाथ में तमंचा लहराते हुए अपना फोटो फेसबुक पर डाल दिया था। उसका यह फोटो फेसबुक पर तेजी के साथ वायरल हो गया। लाइक और कमेंट भी आने लगे। कोतवाली पुलिस ने पता चलने पर युवक का नाम पता तलाशना शुरू कर दिया। नाम पता मिलते ही पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया।