-हबीबपुर नंगला गांव के युवक ने वर्ष 2018 में गुम हुए दस्तावेज से फर्जी फर्म रजिस्टर्ड कराने और जीएसटी नंबर लेने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। हबीबपुर नंगला गांव के दीपांशु यादव के घर 5.20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का नोटिस आ गया। नोटिस मिलने के बाद दीपांशु यादव ने वर्ष 2018 में दस्तावेज गुम होने की जानकारी दी। उसने उन दस्तावेजों से फर्जी तरीके से फर्म रजिस्टर्ड कराने और जीएसटी नंबर लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
हबीबपुर नंगला गांव के दीपांशु यादव ने बताया कि वह गुरुग्राम की कंपनी में नौकरी करता है। वर्ष 2018 में टटीरी से बालैनी जाते समय उसका बैग गुम हो गया था, जिसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। इसकी शिकायत सिंघावली अहीर थाने में दर्ज कराई थी। कुछ दिन पहले उसके पास इनकम टैक्स विभाग की तरफ से 5.20 करोड़ रुपये टैक्स बकाया होने का नोटिस भेजा गया।
नोटिस मिलने पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके पैनकार्ड, आधार कार्ड से वर्ष 2019 में सहारनपुर के बंधन बैंक में खाता खुलवाकर फर्म रजिस्टर्ड करवाई गई। उसके आधार पर जीएसटी नंबर लिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।