फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुसे बदमाश ने महिला शिक्षामित्र से कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। ललियाना गांव की प्राइमरी पाठशाला में दिनदहाडे़ बदमाश ने महिला शिक्षामित्र से तमंचे के बल पर कुंडल लूट लिए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुभानपुर निवासी सरिता पत्नी योगेंद्र ललियाना गांव की प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में शिक्षामित्र है। शनिवार दोपहर वह स्कूल के एक कमरे में कार्य कर रही थी। इसी दौरान स्कूल में तैनात अध्यापक पुनीत किसी काम से बाहर चला गया। दोपहर लगभग बारह बजे एक बदमाश दीवार फांदकर स्कूल में घुस गया और शिक्षामित्र पर तमंचा सटाकर कुंडल लूटकर धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने ग्रामीणों को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मुनेशपाल सिंह पंवार का कहना है कि महिला की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नगदी और जेवर चोरी
छपरौली। बदरखा गांव की बिल्लू पुत्र इंद्रपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात में चोरों ने उनके घर के बक्से में रखे कीमती आभूषण और नकदी ताला खोलकर निकाल ली। बक्से की चाबी संदूक में रखी थी। घरवालों के अतिरिक्त इसकी जानकारी किसी को भी नहीं थी। घर में सभी सामान अपनी जगह पर रखा हुआ मिला। थानाध्यक्ष छपरौली प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत
दोघट। बडौत-बुढ़ाना मार्ग पुसार बस स्टैंड के पास एक सप्ताह पूर्व बाइक सवार दो भाइयों गांव सांझक थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर निवासी रिजवान व शाहिद को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से दोनों भाइयों को परिजनों ने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को शाहिद की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के लिए भाई आरिफ ने गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें