फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी को लेकर घर पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बिनौली रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर शराब के ठेके के समीप गत सप्ताह हुई मामूली कहासुनी के बाद बाइक सवार युवकों ने बुधवार देर रात न्यू रामनगर में एक मकान पर हमला बोल दिया। उन्होंने गालीगलौज कर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। नाकाम रहने पर फायरिंग कर भाग निकले। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली पर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित राजकुमार पुत्र कालूराम पांचाल निवासी न्यू रामनगर बिनौली रोड ने बताया कि एक सप्ताह पहले बिनौली रोड रेलवे क्रांसिग के समीप स्थित शराब के ठेके पर कुछ युवकों से बाइक निकालने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप लगाया कि गत देर रात परिजन सोए हुए थे। ग्राम वाजिदपुर निवासी उक्त युवक बाइक पर सवार होकर आए और गालीगलौज करके दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की परंतु सुराग नहीं लगा। उधर, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें