फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदपाल व जयप्रकाश के जरिए पिछड़ों व अति पिछड़ों को साधने की जुगत में भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की घोषणा बृहस्पतिवार को कर दी गई। इसमें बागपत के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय और उप्र श्रम निर्माण सहकारी संघ के चेयरमैन रहे जयप्रकाश तोमर को जगह मिली है। माना जा रहा है कि वोट बैंक के नजरिए से पार्टी ने यह कदम जिले में पिछड़ों और अति पिछड़ों को साधने के लिए उठाया है। किसान आंदोलन के दौरान यह वोट बैंक खिसकने का डर पार्टी नेतृत्व को सता रहा था।
विज्ञापन

ककोर कलां निवासी वेदपाल सिंह उपाध्याय पर लोकसभा चुनाव के समय जिलाध्यक्ष का पद था। उनके कार्यकाल में पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्हें प्रदेश परिषद में भी स्थान दिया गया। इसके अलावा बावली गांव निवासी जयप्रकाश तोमर 1991 में छपरौली से विधानसभा चुनाव लड़े थे। वह उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा उप्र श्रम निर्माण सहकारी संघ के चेयरमैन और खादी ग्रामोद्योग के सदस्य पद पर भी रहे। पार्टी में वह विभिन्न पदों पर काफी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इन दोनों को प्रदेश कार्य समिति में शामिल कर पार्टी ने पिछड़ों और अति पिछड़ों को साधने की अपनी मंशा जाहिर कर दी है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह गुर्जर का कहना है कि इस निर्णय से पार्टी जिले में मजबूत होगी। जिले में पिछड़े और अति पिछड़ों की संख्या भी काफी ज्यादा है। निश्चित रूप से पार्टी के इस निर्णय का लाभ चुनावों में भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें