फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव तीर्थ धाम में बनेगा ज्ञान सागर महाराज का स्मृति चिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। देव लोक गमन राष्ट्र संत आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज की याद में क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम परिसर में जैन श्रद्धालुओं द्वारा स्मृति चिन्ह बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर कमेटी के संचालक त्रिलोक चंद जैन ने दी। उन्होंने कहा कि आचार्य जी का धर्म नगरी बड़ागांव से अटूट नाता रहा है। आचार्य सन्मति सागर महाराज के देव गति में लीन होने के बाद त्रिलोक तीर्थ का निर्माण कार्य उन्हीं के सानिध्य में पूरा हुआ था। उनकी याद में त्रिलोक तीर्थ धाम परिसर में स्मृति चिन्ह बनवाए जाएंगे।
इसके अलावा मंगलवार को जैन डिग्री कालेज के प्रांगण में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। सभा का शुभारंभ प्राचार्य आरके जैन ने किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेश जैन ने बताया कि कालेज की स्थापना करने खुद आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज पधारे थे। उन्होंने ही बालिकाओं के लिए डिग्री कालेज की आधारशिला रखी थी। उनके देव लोक गमन से पूरा कालेज परिवार गमगीन है। शोक सभा मे सभी ने आचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रभु से उनकी आत्माओं की शांति की कामना की। शोक सभा में राहुल जैन, अंकुश जैन, प्रदीप जैन, जिनेश, सुमेर जैन, संजय जैन, अनिल, विनोद, लोकेश, दीपक जैन, मंजू जैन, नीतू जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें