फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चौकी के पास चल रहा था हुक्का बार, नववर्ष मनाते 11 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कस्बे में रेलवे रोड पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुक्का बार चल रहा था। जहां युवक नववर्ष का जश्न मना रहे थे। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात छापा मारकर संचालक समेत 11 युवकों को गिरफ्तार किया। वहां से हुक्का, चिलम, फ्लेवर्ड तंबाकू, गुटखा, सिगरेट व अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बुधवार रात पुलिस को सूचना दी कि रेलवे रोड पुलिस चौकी से आगे अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा है। उस हुक्का बार में स्थानीय के अलावा बाहर के युवक आते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने एक दुकान में छापा मारा, जहां हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। पुलिस को देखकर वहां मौजूद युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने कई को पकड़ लिया। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में हुक्का बार संचालक फरमान निवासी गुराना रोड, सुहैल, आमिर, आदिल, नईम, सावेज, सादिक, सम्मी, शारुन, मोईन और कैफ निवासीगण बड़ौत हैं।
पुलिस ने उनके पास से एक हुक्का, चिलम, ब्रांड का फ्लेवर्ड तंबाकू, 132 पैकेट गुटखा, 12 बंडल बीड़ी, सिगरेट सहित अन्य सामग्री बरामद की है। इसके अलावा मौके पर खड़ी तीन बाइकोें को भी कागजात न होने पर सीज किया गया। सीओ विजय कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह सभी नववर्ष मना रहे थे। वहां सोनीपत के कई युवक भी बताए गए, जो वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें