फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मकान पर उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला मुंडाला में मकान के ऊपर से जा रही उच्च क्षमता की बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही इस दाैरान कोई हादसा नहीं हुआ। मकान मालिकों ने हंगामा कर उर्जा निगम कर्मियों को तार नही जोड़ने दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुंडाला के रहनेे वाले सुभाष के मकान के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन निकल रही है। गत वर्ष विद्युत लाइन का तार टूटने से चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई थी। मंगलवार को तार टूटकर मकान के आंगन में गिर गया। उस समय आंगन में कोई नहीं था। इसके चलते बड़ा हादसा होते टल गया। पता लगनेे पर टूटे तार को जोड़ने आए ऊर्जा निगम कर्मियों को लोगों ने तार नहीं जोड़ने दिया। बाद में पुलिस नेे वहांं जाकर उन्हे समझाया, जिसके बाद तार को जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें