फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन कमी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोविड-अस्पतालों में व होम आइसोलेट मरीजों को उपचार एवं सुविधा दे रहा है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जनपद में छह कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें मेडिसिटी अस्पताल व आस्था अस्पताल बड़ौत में 50-50 बेड, क्रिस्टल अस्पताल बागपत में 33 बेड, कोविड केयर सेंटर आर्यभट्ट डौला में एल-1 के 100 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड एल-2 केयर सेंटर खेकड़ा में 75 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड एल-2 केयर सेंटर सरूरपुर में 75 बेड हैं। जनपद में कोविड केयर सेंटरों में कुल 383 बेड उपलब्ध हैं। सभी पर ऑक्सीजन की व्यवस्था सुचारु है। सीएमओ का कहना है कि यदि किसी कोरोना संक्रमित को ऑक्सीजन की जरूरत होगी तो उसे जरूर मिलेगी। यदि कोई व्यक्ति संक्रमित होता है और उसे अस्पताल की आवश्यकता है तो कोविड हेल्पडेस्क खेकड़ा में 7302214808 व सरूरपुर में 9760071462 पर संपर्क कर सकते हैं। जनपद के कोविड कंट्रोल रूम नंबर 0121-2220027 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें