फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर लेन होगा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे

Tue, 31 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों की समस्याएं सुनते सांसद सत्यपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा  दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को भी जल्द ही फोर लेन कराया जाएगा। उन्होंने कहा जल्द दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण का कार्य शुरू होगा। इस मौके पर आंगनबाड़ियों और प्रधानों समेत सैकड़ों लोगों ने सांसद को समस्याएं सुनाई।
विज्ञापन


सोमवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह लोगों से रूबरू होने के लिए सुबह ग्यारह बजे पहुंचे। वहां उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो वर्ष में सभी वर्गों के हितों का ध्यान में रखकर जितने विकास कार्य कराए गए, पूर्ववर्ती किसी भी सरकार ने नहीं कराए।  भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार द्वारा व्यापक धनराशि भेजी है। हर गांव के विकास एवं सफाई के लिए ग्राम प्रधानों के बैंक खातों में जल्द भेजे जाएंगे। ग्राम प्रधान उक्त धनराशि से तालाबों की साफ सफाई आदि कार्य कराए।
विज्ञापन


 उन्होंने लोगों से जनधन, किसान फसल बीमा, दुर्घटना बीमा, गरीब पात्र लोगों को गैस कनेक्शन सिलेंडर के आवंटन आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा मेट्रो ट्रेन चलवाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पेरीफेरल हाईवे का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।

उन्होंने तेरह जून को बागपत कलक्ट्रेट में होने वाली बैठक में समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया। आंगनबाड़ियों  ने सांसद को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने मानदेय 10 हजार रुपये करने की मांग की।  

ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के लोगों ने समस्याएं हल  कराने के लिए ज्ञापन सौंपे। इसमें ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक, भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, मोहन बेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें