फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिस्तर पर सो रहे पांच साल के बच्चे की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
सांप के डसने से मृतक फैजान की फाइल फोटो । स्रोत:परिजन
विज्ञापन
- ककौरकलां गांव का मामला, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। ककौरकलां गांव में बृहस्पतिवार की सुबह सांप के डसने से आसिफ के इकलौते बेटे फैजान (5) की मौत हो गई। फैजान को डसने वाला सांप खिड़की के रास्ते जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

ककौरकलां गांव निवासी आसिफ ने बताया कि बुधवार रात उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर में बेड पर सो रही थी। करीब तीन बजे उसके बेटे फैजान को सांप ने डस लिया। इससे फैजान नींद से जाग गया और रोने लगा। उन्होंने कमरे की लाइट जलाई तो एक काला सांप खिड़की के रास्ते घर से बाहर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके थोड़ी देर बाद ही फैजान की हालत बिगड़ने लगी। उसने शोर मचाकर परिवार वालों को जगाया और फैजान को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही फैजान की मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले फैजान का शव लेकर चले गए। इस मामले में सीएमएस डॉ. अनुराग का कहना है कि जिला अस्पताल में मृत बच्चे को लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें