जमातियों की तलाश के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित
बागपत। निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल लोगों की जिलेभर में तलाश की जाएगी। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि इसके लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। कोरोना कंट्रोल रूम के नंबर 9560808411 पर कोई भी व्यक्ति इस संबंध में जानकारी दे सकता है। लोगों से आह्वान किया कि अपने आसपास के एरिया की जानकारी भी इस नंबर पर दे सकते हैं। पुलिस-प्रशासन की टीम गोपनीय जांच भी करा रही है।
इन नंबरों पर दे सकते हैं जानकारी
डॉ दिग्विजय सिंह 7011213112
त्रिदेव 9837048611
डॉ चैतन्य जैन 9634947503
विनीत कुमार 9761664520
यतिन चौहान 9761699998
अब तक तीन के लौटने की जानकारी
बागपत। धार्मिक जलसे में शामिल हुए तीन लोगों की सूची प्रशासन को भेजी गई थी। इनमें सभासद के भाई के स्वास्थ्य की जांच कराई गई है, जबकि दो दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती बताए गए हैं।
इंदौर से लौटे युवकों की जांच करने पहुंची टीम
बड़ौत। गुराना रोड गली नंबर सात में मध्य प्रदेश के इंदौर से आए दो युवकों की सूचना पर मोहल्ले में दहशत फैल गई। उन्हें 14 दिन के लिये घर में ही क्वारंटीन किया गया है और मुख्य द्वार पर चेतावनी भी चस्पा कर दी गई। दोनों इंदौर में फ्लोर मिल में काम करते थे। लॉकडाउन होने के बाद दोनों वहां से दो दिन पूर्व किसी तरह अपने घर बड़ौत आए हैं।
कहां-कितने मिले जमाती
बागपत 52
डौला 13
रटौल 30
छपरौली 29
बरनावा 29
खेकड़ा 07
बड़ौत 62
रमाला 21
पलड़ा 12