फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 255 जमाती मिले, स्क्रीनिंग सेंटरों में किए गए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले भर मेें ठहरे जमातियों की तलाश की गई। धार्मिक स्थलों, घरों और बंद मकानों से अब तक विभिन्न राज्यों के 255 जमातियों को अस्पताल लाकर मेडिकल कराया गया। स्क्रीनिंग सेंटरों पर इन्हें क्वारंटीन किया गया है। जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री पुरानी हैं, उन्हें घर पर ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलेभर में जमातियों की तलाश के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पड़ताल की। खुफिया विभाग और आम लोगों से मिले इनपुट के आधार पर जिले में नेपाल, पश्चिम बंगाल, असम, रांची, अरुणाचल प्रदेश के 255 जमाती मिले हैं। सीएचसी बागपत, बिनौली, खेकड़ा, पिलाना समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर इनका मेडिकल कराया गया। डौला गांव की मस्जिद में रह रहे असम के 13 जमातियों को सिंघावली अहीर पुलिस ने पकड़ा। रटौल गांव में नेपाल के 17 और कोलकाता के 13 जमातियों का मेडिकल कराया गया। डौला और रटौल के 43 जमातियों को श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी में क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा 14 लोग शामली जमात में गए थे, इनका भी मेडिकल कराया गया है।
यह सबसे बड़ा खतरा
बागपत। कोलकाता की जमात निजामुद्दीन मरकज से 25 जनवरी औैर नेपाल की जमात 19 मार्च को रटौल गांव पहुंची थी। लॉकडाउन के बाद दोनों जमाते गांव में ही रुकी हुई थी। दोनों जमात का लिंक निजामुद्दीन से होने के कारण इन्हें क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी छिपाने पर मुकदमा : एसपी
बागपत। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा कि जानकारी छिपाने और सही सूचना नहीं देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें