फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असोजी गन्ने की बुआई करने वाला किसान होगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- इदरीशपुर के किसान कालूराम के खेत में खड़ा है सबसे अच्छा गन्ना, ऊंचाई 18 फीट से ज्यादा
विज्ञापन

- खतौली चीनी मिल के महाप्रबंधक ने चौगामा क्षेत्र में असोजी गन्ना फसल का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। खतौली चीनी मिल के अधिकारियों ने चौगामा क्षेत्र में बुआई कराई। असोजी गन्ने की अधिक बढ़वार होने पर किसान को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। गन्ना महाप्रबंधक खतौली कुलदीप राठी ने किसानों से ट्रेंच विधि के साथ असोजी गन्ने की बुआई करने की सलाह दी।
विज्ञापन

खतौली चीनी मिल के महाप्रबंधक कुलदीप राठी ने टीम के साथ चौगामा क्षेत्र में असोजी गन्ना फसल का निरीक्षण किया। अधिकांश किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल अच्छी दिखाई दी। बताया कि सितंबर-अक्टूबर माह में असोजी गन्ने की बुआई कराई जाती है। इस समय किसान गन्ने के साथ साथ सरसों और आलू की फसल भी ले लेता है। इसका सबसे बड़ा लाभ उस किसान को मिलता है जो ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई करते है। बताया कि इदरीशपुर निवासी किसान कालूराम के खेत में खड़ी गन्ने की फसल की लंबाई 18 फीट से अधिक मिली। करीब सात बीघा भूमि में बोई गई गन्ने की फसल की पैदावार भी अन्य खेतों से अधिक निकलने के आसार है। बताया कि अच्छी फसल के कारण किसान कालूराम को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान हिमांशु चौधरी, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें