संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। फखरपुर गांव की रहने वाली दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल शालू ने पति विक्रांत और सास नरेंद्री पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए प्राथिमकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
फखरपुर गांव की रहने वाली दिल्ली पुुलिस की महिला कांस्टेबल शालू ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि वह शामली की रहने वाली है। उसकी शादी फखरपुर गांव के रहने वाले विक्रांत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और सास उसका शोषण करने लगे। वह पति के साथ दिल्ली ड्यूटी से वापस घर आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में पति ने उस पर मां के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा पिटाई कर दी। इसके बाद घर जाते ही सास और पति दोनों ने मारपीट की। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। जांच अधिकारी का कहना है कि पति विक्रांत और सास नरेंद्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।