-बड़ागांव के स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
फोटो नंबर 12केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में रविवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और कष्ट निवारक क्रियाओं से हुई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन में छल-कपट करने वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं होता। ऐसे लोग हमेशा दुखों से घिरे रहते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान एक दिन ऐसे लोगों के छल और अहंकार को नष्ट कर देते हैं। मनुष्य को छल, कपट और अहंकार त्यागकर भगवान की भक्ति में लीन होना चाहिए। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, अभिषेक जैन, राजेश जैन, श्यामलाल जैन, राहुल जैन और दीपक जैन सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।