फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कॉलेज जा रहे छात्र और उसके दोस्त पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-शोर मचाने पर हवाई फायर करते हुए भागे आरोपी, एक को पकड़ा
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। नगर के एक कॉलेज में बृहस्पतिवार को अपने दोस्त निशांत के साथ पढ़ने जा रहे लोयन गांव निवासी रजत तोमर पर चार-पांच युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। हालांकि लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

लोयन गांव निवासी बिजेन्द्र पुत्र रघुवीर का बेटा रजत तोमर बड़ौत के एक कॉलेज में कक्षा 12वीं में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को रजत गांव के ही अपनेे दोस्त निशांत तोमर के साथ कॉलेज में पढ़ने जा रहा था। जब रजत व निशांत कॉलेज के पास पहुंचे तो पांच-छह युवकों ने रजत पर चाकुओं से हमला कर दिया। जब निशांत उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। चाकू लगने से रजत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर मचाने पर लोग उधर दौड़े तो हमलावर हवाई फायर करते हुए भाग निकले, लेकिन लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें