फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विनेश फोगाट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही विनेश फोगाट को लेकर राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट के साथ हुए अन्याय पूर्ण व्यवहार की निंदा की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारतीय रेसलर ने स्वर्ण पदक जीत लिया था। इसके बाद उसे अयोग्य घोषित कर पदक वापस ले लिया गया। इससे खिलाड़ी को ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस पर केंद्र सरकार का उदासीन रवैया संदेह पूर्ण है। कार्यकर्ताओं ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। इस दौरान निर्वतमान जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह, जिलाध्यक्ष डाॅ़ यूनुस चौधरी, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, शकील अहमद, राहत चौधरी, जाहुल श्योराण, विवेक राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें