फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बुलेट से पटाखे की आवाज निकालने पर कार्रवाई, दो किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा, 36 हजार रुपये का चालान कटा

Fri, 21 Nov 2025 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में नेशनल हाईवे पर बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालने वाले को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक दौड़ा दी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में नेशनल हाईवे पर बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालने वाले को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने दो किलोमीटर दूर तक पीछा कर बाइक पकड़ ली और 36 हजार रुपये का चालान काट दिया।

विज्ञापन


राष्ट्र वंदना चौक के पास बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे तो एक युवक बुलेट बाइक से बार-बार पटाखे की तरह आवाज निकालते हुए आ रहा था। पुलिसकर्मियों ने बुलेट बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया तो वह चमरावल मार्ग पर भागने लगा।

यातायात निरीक्षक सतेंद्र यादव समेत अन्य कर्मियों ने बुलेट बाइक सवार का पीछा किया और दो किलोमीटर दूर जाकर उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम विनीत निवासी अहैड़ा बताया। उसकी बाइक की नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द भी लिखे हुए मिले। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और साइलेंसर बदलवाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर उसका 36 हजार रुपये का चालान काटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें