गायत्री देवी कॉलेज में छात्र-प्रभु यीशु के जन्म का चित्रण प्रस्तुत किया और सेंटा क्लॉज की वेशभूषा धारण की। अध्यक्ष डॉ. कपिल तोमर, डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. अजय तोमर, प्रमोद तोमर, योगेंद्र पंवार, सुनील, अजय सोलंकी, आदि रहे।
ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर विश्वास चौधरी, प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने किया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा धारण कर शानदार प्रस्तुति दी। सागर, शेखर, आकाश, अमित, वंश, संदीप, नीरज, राखी, संगीता, स्वाति, नेहा, ममता मौजूद रहे।
ग्रोवेल स्कूल में कक्षा सात और आठ के बच्चों ने बर्थ ऑफ जीसस, ए सर्विस टू मैन इज ए सर्विस टू गॉड नामक नाटक का मंचन किया गया।
सत्यजीत, उत्सव, भव्य, शिवी, ईशा, कनिका, मयूरी, जूहीं, दीक्षा, ईशा, आहाना आदि का सहयोग रहा। डॉ. मृगेंद्र पाल, प्रधानाचार्य संध्या तिवारी, सविता शर्मा, प्रिया जैन, अंजली शर्मा, प्राची जैन, गरिमा सोलंकी, नीतू, रूकैया, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।