फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मीरापुर रजबहे की पटरी पर जल्द बनेगी सीसी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के बिजरौल रोड से गुराना रोड तक मीरापुर रजबहे की पटरी पर जल्द सीसी रोड बनने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बनने से वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


मीरापुर रजबहे की पटरी पर करीब छह माह से चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। पटरी की चौड़ाई कम होने से जाम की समस्या बनी रहती थी। आमने-सामने से वाहनों के आने पर वाहन चालकों को परेशानी होती थी। पटरी पर पत्थर डालने का कार्य पूरा हो गया है। पटरी पर सीसी रोड बनाए जाने का काम बिजरौल रोड पर निर्माणाधीन अंडरपास से वाहनों का संचालन शुरू न होने के कारण रुका हुआ था।
31 जनवरी को अंडरपास से वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अब वाहनों का बिजरौल मार्ग से रूट डायवर्जन कर पटरी पर जल्द ही सीसी रोड बनाने का काम शुरू किया जाएगा। पटरी पर निर्माण कार्य बिजरौल रोड से गुराना रोड तक किया जाएगा। पटरी दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से अमीनगर सराय मार्ग को जोड़ने का काम करेगी। वहीं नगर पालिका चेयरमैन बबीता तोमर ने बताया कि पटरी पर जल्द सीसी रोड बनाने का काम शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को आवागन में सुविधा मिलेगी। साथ ही जाम की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें