फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य विमर्श सागर के सानिध्य में 11 दीक्षार्थी को दीक्षा ग्रहण कराई

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज के ए मैदान में आचार्य विमर्श सागर महाराज के सहसंघ सानिध्य में 11 दीक्षार्थी भाई और बहन को दीक्षा ग्रहण कराई।
विज्ञापन

अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में चल रहे कल्पद्रुम महामंडल विधान और भगवती जिन दीक्षा महोत्सव में बृहस्पतिवार को 11 दीक्षार्थी भाई-बहन को आचार्य विमर्श सागर महाराज के सानिध्य में दीक्षा ग्रहण कराई। महोत्सव के आठवें दिन सुबह पांच बजे आचार्य विमर्श सागर महाराज के सानिध्य में 11 दीक्षार्थियों ने अपने हाथों से केश लोच किया। इसे देखने को विहर्ष सभागार में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी और दीक्षार्थियों के चेहरे पर अनुपम मुस्कान झलक रही थी और श्रद्धालु ण्मोकार महामंत्र का पाठ कर रहे थे।
बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे आचार्य संघ के साथ दीक्षार्थी बहनें पालकी में जुलूस के साथ दिगंबर जैन कॉलेज के ए मैदान में पहुंची। विमर्श जागृत मंच के कार्यकर्ताओं ने जय-जय कार के साथ दीक्षार्थियों को पालकी पर बैठाया। पांडाल में मंच पर आचार्य संघ विराजमान थे। दीक्षा महोत्सव में विमर्श जागृत मंच की राष्ट्रीय और नगर कार्यकारिणी ने धर्म के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इसका शुभारंभ मंगलाचरण से अंशिका जैन ने किया।
विज्ञापन

आचार्य विमर्श सागर महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य सुनील कुमार, शास्त्र भेंट का सौभाग्य महेंद्र कुमार, मनोज जैन को, विंध्या माता को शास्त्र भेंट का सौभाग्य सुनील कुमार, नूतन जैन को मिला। संचालन डॉ. श्रेयांस जैन और वरदान जैन ने किया। इसके बाद विमर्श सागर महाराज ने दीक्षा मंत्रों के मध्य विधि पूर्वक 11 दीक्षार्थियों को जिन दीक्षा दी। इनमें ऐलक विजेय सागर, क्षुल्लक विश्वभू सागर को मुनि दीक्षा, क्षुल्लक विश्वज्ञ सागर को ऐलक दीक्षा, ब्रह्मचारी सुरेश भैय्या को क्षुल्लक दीक्षा, ब्रह्मचारिणी श्वेता दीदी, नमिता दीदी, रीना दीदी, विद्या दीदी, रेणू दीदी, टिंकल दीदी, कल्पना दीदी को आर्यिका दीक्षा ग्रहण कराई।
जिन दीक्षा निग्रंथ है- विमर्श सागर महाराज
बड़ौत। दीक्षा समारोह में आचार्य विमर्श सागर महाराज ने कहा जिन दीक्षा निग्रंथ है। कर्मक्षय का कारण है। शरीर संस्कार से रहित है। मद, राग, द्वेष आदि दोषों से रहित है। वह जिन दीक्षा कही है। उन्होंने कहा जिसमें तिल मात्र भी बाह्य परिग्रह का संग्रह नहीं है, वही जिन है। जिन दीक्षा के द्वारा ही मानव जीवन का कल्याण हो सकता है। व्यक्ति पूरी जिंदगी मोह, माया के चक्कर में फंसा रहता है, लेकिन उसके जीवन का कल्याण सिफ जिन दीक्षा के माध्यम से हो सकता है। इस दौरान आर्यिका विद्वत माता और मुनि विचिंत्य सागर महाराज ने भी विचार रखे। इस मौके पर आचार्य विमर्श सागर महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक राष्ट्र योगी का भी विमोचन किया। दीक्षा महोत्सव में अध्यक्ष महेंद्र जैन, मंत्री सुरेश जैन, संयोजक मुकेश जैन, वरदान जैन, सुनील जैन, प्रदीप जैन, आदीश जैन, मदन लाल जैन, जयपाल सिंह, प्रेमचंद जैन, पवन, आनंद, कमल, संजय, प्रवीन, वकील चंद, राजेश, सतीश जैन आदि का सहयोग रहा।

पहली बार हुआ इतना बड़ा दीक्षा महोत्सव
बड़ौत। पश्चिमी उप्र में पहली बार 11 दीक्षार्थी भाई-बहनों ने एक साथ दीक्षा का कार्यक्रम बड़ौत नगर में हुआ। इसमें भारत वर्ष से जैन अनुयायियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जाम में फंसे रहे लोग
बड़ौत। दीक्षा समारोह में उमड़ी भीड़ के चलते नगर में जाम की स्थिति बनी रही। जिधर देखो उधर ही भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया।

नोट- 06 बीडीटी 15 से संबंधित खबर-
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
दीक्षार्थियों की प्रोफाइल
1- वर्तमान नाम- श्वेता दीदी
पिता का नाम- अनिल कुमार जैन
माता का नाम- स्नेह लता जैन
जन्म- 25 अक्तूबर 1987 अगरा
लौकिक शिक्षा- बीए
ब्रह्मचर्य व्रत- एक फरवरी 2012 जवारा (मप्र.)
गुरु - आचार्य विमर्श सागर महाराज
2- वर्तमान नाम- नमिता दीदी
पिता का नाम- अनिल कुमार जैन
माता का नाम- स्नेह लता जैन
जन्म- 26 अक्तूबर 1983 आगरा
लौकिक शिक्षा- एमए
ब्रह्मचर्य व्रत- एक फरवरी 2012 जवारा (मप्र.)
गुरु - आचार्य विमर्श सागर महाराज
3- वर्तमान नाम- रीना दीदी
पिता का नाम- शिव चरण लाल जैन
माता का नाम- मित्रवती जैन
जन्म- 22 अगस्त 1977 शिवपुरी (मप्र.)
लौकिक शिक्षा- इंटरमीडिएट
ब्रह्मचर्य व्रत- 22 जनवरी 2008 शिवपुरी
गुरु - आचार्य विमर्श सागर महाराज
4- वर्तमान नाम- विद्या दीदी
पिता का नाम- स्वर्गीय श्रीचंद जैन
माता का नाम- इमरती बाई जैन
जन्म- 1958 सिरमौर (मप्र.)
लौकिक शिक्षा- प्राथमिक
ब्रह्मचर्य व्रत- 2007 शिवपुरीह (मप्र.)
गुरु - आचार्य विमर्श सागर महाराज
5- वर्तमान नाम- रेणू दीदी
पिता का नाम- पदम चंद जैन
माता का नाम- राजुल जैन
जन्म- 16 जून 1983 कोटा राजस्थान
लौकिक शिक्षा- कंप्युटर साइंस (एमए)
ब्रह्मचर्य व्रत- 5 मार्च 2009 आगरा
गुरु - आचार्य विमर्श सागर महाराज
6- वर्तमान नाम- कल्पना दीदी
पिता का नाम- स्वर्गीय मानक चंद जैन
माता का नाम- कस्तूरीबाई जैन
जन्म- ललितपुर (उप्र.)
लौकिक शिक्षा- मीडिल
ब्रह्मचर्य व्रत- 15 अक्तूबर 2012 विजय नगर राजस्थान
गुरु - आचार्य विमर्श सागर महाराज
7- वर्तमान नाम- टिंकल दीदी
पिता का नाम- संतोष जैन
माता का नाम- गुड्डी जैन
जन्म- एटा (उप्र.)
लौकिक शिक्षा- बीए
ब्रह्मचर्य व्रत- 30 जनवरी 2013 चंदेरी (मप्र.)
गुरु - आचार्य विमर्श सागर महाराज
8- वर्तमान नाम- ऐलक विजेय सागर
पूर्व का नाम- अजय जैन
पिता का नाम- सुरेशचंद जैन
माता का नाम- कल्पना जैन
जन्म- महिंदपुर (मप्र.)
लौकिक शिक्षा- इंटरमीडिएट
क्षुल्लक दीक्षा- 24 अक्तूबर 2012 विजय नगर राजस्थान
गुरु- आचार्य विमर्श सागर महाराज
9- वर्तमान नाम- क्षुल्लक विश्वज्ञ सागर
पूर्व का नाम- देवेंद्र जैन
पिता का नाम- स्वर्गीय अभिनंदन लाल जैन
माता का नाम- स्वर्गीय जैनमति जैन
जन्म- एटा (उप्र.)
लौकिक शिक्षा- एचएसई, रेडिया इंजीनियर
ब्रह्मचर्य व्रत- 15 नवंबर 2013 भिंड (मप्र.)
गुरु - आचार्य विमर्श सागर महाराज
10- वर्तमान नाम- क्षुल्लक विश्वभू सागर
पूर्व नाम- देवेंद्र कुमार जैन
पिता का नाम- स्वर्गीय राम कुमार जैन
माता का नाम- स्वर्गीय ब्रह्मचारिणी भागवती बाई
जन्म- भिंड (मप्र.)
लौकिक शिक्षा- हयर सैकेंड्री
क्षुल्लक दीक्षा- 15 नवंबर 2013 भिंड
गुरु - आचार्य विमर्श सागर महाराज
11- वर्तमान नाम- सुरेश भैया
पिता का नाम- स्वर्गीय रूप लाल जैन
माता का नाम- मुल्लोबाई जैन
जन्म- अशोक नगर (मप्र.)
लौकिक शिक्षा- हायर सेकेंडरी
ब्रह्मचर्य व्रत- 15 नवंबर 2013 भिंड (मप्र.)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें