दोघट। कृष्णा नदी के किनारे बसे रहतना गांव में प्रदूषित पानी की कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इस समय गांव में एक दर्जन लोग लकवा बीमारी से पीड़ित है और कई लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है।
गांव के महीपाल, अजय, राजपाल, राजकली, विशाल, रवींद्र समेत एक दर्जन लोग वर्तमान समय में लकवा बीमारी से पीड़ित है। महेंद्र शर्मा, वीरसैन, संतोष कैंसर की बीमार से मर चुके है। गांव के सुरेंद्र सिंह, पप्पू मुखिया, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र शर्मा आदि ने कहा कृष्णा नदी में रसायन युक्त पानी आने और यह पानी जमीनी में मिल कर हैंडपंपों के माध्यम से घरों में पहुंच रहा है। जो गंभीर बीमारियों को पैदा कर ग्रामवासियों के जीवन को बर्बाद कर रहा है। ग्राम वासियों ने कहा यदि गांववालों के जीवन को बचाना है तो शामली से कृष्णा नदी में यमुना नहर का पानी छोड़ना चाहिए, ताकि नदी में बहने वाला कचरा साफ हो सके।
ग्राम प्रधान संजीव तोमर ने कहा गांव में जल प्रदूषित होने के संबंध में कई बाद स्वास्थ्य अधिकारियों, बीडीओ आदि अधिकारियों को समस्य बताया था, लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं हुए। उन्होंने ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा और उन्हें समस्या से अवगत कराया जाएगा।
दूसरी तरफ बिनौली सीएचसी के प्रभारी चिकित्सर डॉ. अतुल बंसल ने कहा चिकित्सकों की टीम सोमवार को गांव रहतना का सर्वे करेगी। इस दौरान टीम के सदस्य गांव में पानी का नमूना लेंगे और लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी करेंगे। उन्होंने कहा गांव के हर व्यक्ति की जांच की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।