फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगे हाथ पकड़ा गया भैंस चोरों का गिरोह

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाली गांव में भैस चोरी करते हुए दो चोरों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी घंटों तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

फूल सिंह का गांव के बाहरी ओर घेर है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे तीन चोर घेर से भैंस और अन्य सामान चोरी कर रहे थे। इसी दौरान परिवार के लोग वहां पहुंच गए। उनको देख आरोपी भागने लगे। उन्होंने शोर मचा दिया। इससे मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। आरोपी घेर के पास ही ईंख की खेत में छुप गए। लोगों ने दो चोरों को खेतों से पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई की। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने पकड़े गए चोरों को उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनके फरार साथी को खेतों में तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि वह कूड़ा बीनने के लिए गांव में आए थे। फूल सिंह के घेर में पानी की बोतल पड़ी हुई थी। वह उन्हें उठाने के लिए गए थे। उन पर भैंस चोरी करने का आरोप गलत है। कोतवाली प्रभारी केएम दोहरे का कहना है कि पकड़े गए आरोपी बागपत के पुराना कस्बा के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें