फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर भाई-बहन से सवा लाख की लूट

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। क्षेत्र के ग्वाली खेड़ा गांव से कार से दिल्ली जा रहे एक परिवार से बसौद नहर के पास स्वीफ्ट कार में सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 21 हजार रुपये की नगदी समेत करीब सवा लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पीड़ितों ने थाना सिंघावली अहीर में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे ग्वाली खेड़ा गांव के दो सगे भाई सोनू और मोनू अपनी बहन कविता और शिवानी को उनकी ससुराल दिल्ली के सागरपुर गांव में कार से छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वे बसौद नहर के पास पहुंचे। तभी पीछे से स्वीफ्ट कार में पहुंचे चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी कार रुकवा ली और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। बदमाश उनसे 21 हजार रुपये की नगदी, सोने के कुंडल समेत करीब सवा लाख रुपये के आभूषण लूट कर ले गए और जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बदमाशों की कार जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके वारदात की जानकारी दी। सूचना देने के करीब बीस मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को क्षेत्र में कई घंटे तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बाद में उन्होंने सिंघावली अहीर थाना में वारदात की तहरीर दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने कहा बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किए जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
अमीनगर सराय। रोशनगढ़ निवासी आरिफ अमीनगर सराय से अपने घर ट्रैक्टर से जा रहा था। दौलतपुर गांव के पास उनके ट्रैक्टर की साइड बाइक में लग गई। बाइक सवारों की उनके साथ कहासुनी हो गई। बाद में उसने पुलिस को ट्रैक्टर लूट की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक ईंट भट्ठे के पास से ट्रैक्टर बरामद किया। थाना प्रभारी ने कहा आरिफ का बाइक वालों के साथ झगड़ा हुआ था। उसने ट्रैक्टर लूट की झूठी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें