फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को फांसी लगाकर मारने का प्रयास

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। छपरौली रोड स्थित शताब्दी नगर में रविवार को एक महिला को ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। उसके हाथ-पैर बांधकर तमंचों की बटों से पिटाई की। महिला किसी तरह भागकर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। सोमवार को पीड़ित महिला अपने बच्चों को लेकर सीओ कार्यालय पहुंची और हंगामा किया। आरोप है पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

घायल महिला सुमन देवी पत्नी बाबू राम शताब्दी नगर बड़ौत की रहने वाली है। आरोप है कि रविवार को उसके पति, देवर और देवरानी ने फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। विफल होने पर उसके हाथ-पैर बांधकर तमंचों की बटों से पिटाई की। शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग पहुंचे तो वह भाग गए। घायल अवस्था में किसी तरह महिला कोतवाली पहुंची और पति, देवर और देवरानी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन कोतवाली पुलिस ने उससे अभद्रता की और गाली देते हुए उसे वहां से भगा दिया। सोमवार को पीड़ित महिला अपने बच्चों को साथ लेकर शिवसेना के जिला प्रमुख योगेश शर्मा और अन्य लोगों के साथ सीओ कार्यालय पहुंचीं। लेकिन उन्हें सीओ नहीं मिले। इसके बाद उन्हाेंने हंगामा और प्रदर्शन किया। आरोप है एक पुलिसकर्मी ने अभद्रता कर महिला को भगा दिया। इस बारे में सीओ सीपी सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। महिला की सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें