फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानी गिरोह ने यात्री से सात हजार लूटे

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जहर खुरानी गिरोह ने रविवार को ट्रेन में सवार होकर चमौली से खेकड़ा अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ खिलाकर सात हजार रुपये लूटे । पीड़ित ट्रेन से उतरते समय पत्थराें पर गिरकर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली- शामली- सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनाें में सक्रिय जहर खुरानी गिरोह यात्रियों को नशीला पदार्थ खिला लूट रहा है। रविवार की दोपहर में नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी 40 वर्षीय नरेश पुत्र इलम सिंह अपनी ससुराल चिमौली (उत्तराखंड) से ट्रेन में सवार होकर खेकड़ा अपने घर लौट रहा था। सहारनपुर से ट्रेन में आते समय जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे बिस्किटमें नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह कुछ देर बाद ही बेहोश हो गया। गिरोह के सदस्य उससे सात हजार रुपये लूटकर ले गए। जब ट्रेन बड़ौत से आगे पहुंची, तब जाकर उसकी हल्की बेहोशी टूटी। खेकड़ा स्टेशन पर किसी तरह वह ट्रेन से उतरकर घर की तरफ चला, तभी पत्थरों पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसके सिर में गहरी चोर्टें आइं। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पीड़ित ने रेलवे अधिकारियों से ट्रेन में सक्रिय जहर खुरानी गिरोह पर शिकंजा कसने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें