फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबतराशी पर रेलवे स्टेशन पर हंगामा

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लाइन में लगे छह यात्रियों की जेब से जेब कतरों ने हजारों रुपये उड़ा दिए। इसके विरोध में यात्रियों ने वहां जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह टटीरी स्टेशन पर दिल्ली और सहारनपुर जाने वाले दोनों ट्रेनें पहुंचने वाली थी। इसलिए वहां यात्रियों की भीड़ लगी थी। काफी यात्री टिकट के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान लाइन में लगे बागपत के सगीर की जेब से 3500 रुपये, बसा टीकरी गांव की शावान की 900 रुपये, शामली के जुगल किशोर के 1600 रुपये और प्रमोद की जेब से एक हजार रुपये उड़ा दिए। जैसे ही यात्रियों को इसका पता चला। उन्होंने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा स्टेशन पर समय से टिकट खिड़की नहीं खुलती है। ट्रेन के पहुंचे से दस मिनट पहले ही खिड़की खुलती है। इसका फायदा उठाकर जेबकतरे जेब काट लेते हैं। उधर, टिकट बाबू ने कहा टिकटखिड़की लेट नहीं खुली थी। यात्रियों का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें