फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे से कुकर्म, हत्या का प्रयास

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ गांव के ही एक युवक ने शनिवार शाम कुकर्म किया। विरोध करने पर उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब छह बजे बच्चा गांव में स्थित गन्ना क्रेशर के पास खेल रहा था। उसके परिवार के लोग वहां पर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पहुंचा। वह उसे बहला फुसलाकर अपने साथ खेत में ले गया। आरोप है कि उसने उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। वह शोर मचाने लगा तो उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। उसके गले पर निशान हैं। बाद में बच्चे ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे सिंघावली अहीर थाना लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें