फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले गांवों के बस्ते जमा किए

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। लेखपाल संघ ने समस्याओं के निदान न होने पर शनिवार को तहसील स्तरीय संघर्ष समिति का गठन कर कहा जल्द आंदोलन की आगामी रणनीति बनेगी। लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले गांवाें के बस्ते तहसील में जमा कराने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मांगाें को लेकर खेकड़ा तहसील के लेखपालों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। लेखपालों ने कहा वह 30 नवंबर तक आय जाति, जन सूचना, निवास, हैसियत, जमानत, वारिस, जन शिकायत समेत सभी प्रमाणपत्र और बाढ़ - सूखा निर्वाचन संबंधी प्रमाणपत्र और बाढ़ सूख निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्रों पर अपनी रिपोर्ट दर्ज नहीं करेंगे। साथ ही उन्हाेंने अतिरिक्त प्रभार वाले गांवों के अभिलेखों के बस्ते तहसील में जमा करने का निर्णय ले शनिवार से जमा कराने शुरू कर दिए।
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा और मंत्री कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में कहा लेखपालों की भर्ती, भत्ता, पदोन्नति, स्टेशनरी आदि मांगों को लेकर लेखपाल 27 जुलाई से आंदोलन रत है। साथ ही 13 अक्तूूबर को लखनऊ में धरना दिया। यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा। संघ ने समिति का गठन कर कुल विजय, सचिव सुखपाल, मनोज, सुधीर, सुंदर लाल को शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें