फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में चला चेकिंग अभियान

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में कई दिनों से पटाखे मिलने के चलते बृहस्पतिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। छात्राओं की तलाशी लेकर देखा गया कि कोई बैग में या यूनिफार्म में छुपाकर तो पटाखे नहीं ला रहा है। हालांकि किसी भी छात्र के पास ऐसा कुछ नहीं मिला। पटाखों से पहले एक छात्र के पास मोबाइल फोन भी मिला था। उसे चेतावनी देकर छोड़ा गया था। इसके बाद सफाई कर्मी बता रहे थे कि रोजाना सफाई के दौरान पटाखे पड़े मिलते हैं। इसी के चलते चेकिंग कराई गई। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा कहना है विद्यालय में इसी तरह नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुद्रा प्रदर्शनी का शुभारंभ
बागपत। यमुना इंटर कॉलेज वाचनालय विभाग में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय मुद्रा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में विश्व की प्रचलित, प्राचीन, मध्य और आधुनिक युग की दुर्लभ मुद्राओं का संकलन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिविनि रविंद्र सिंह ने किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि कॉलेज में पहली बार इस प्रकार की प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें