फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकीय तरीके से भट्ठा मालिक घर पहुंचा

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा क्षेत्र से आठ अगस्त को अपहृत किए बड़ागांव स्थित एमबीएफ ईंट भट्ठा के मालिक प्रवीण मित्तल 17 दिन बाद सोमवार सुबह बेहद नाटकीय ढंग से अपने दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच गए। उनके परिवार का कहना है कि वह बेहोशी की हालत में आए हैं और कुछ नहीं बता पा रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस अभी तक इतना तक मालूम नहीं कर पाई है कि उनका अपहरण किस गिरोह ने किया था। भट्ठा मालिक के परिजनों ने पुलिस को भी सिर्फ इतनी ही जानकारी दी है कि वह सकुशल वापस आ गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के वेस्ट ज्योति नगर निवासी प्रवीण मित्तल का आठ अगस्त की दोपहर अपहरण उस समय हुआ, जब वह एमबीएफ भट्ठे से अपनी सेंट्रो कार से अपने घर जा रहे थे। बदमाशों ने ही उनके फोन से उनके परिवार को सूचना दी थी कि उनका अपहरण कर लिया है। बदमाशों ने ही बताया था कि उनकी कार काठा गांव में खड़ी है। इसके बाद यह चर्चा कई बार उड़ी की कि बदमाशों ने उनके परिजनों से फोन पर पांच करोड़ की फिरौती की मांग की है, लेकिन परिजन इससे इंकार करते रहे हैं। प्रवीण मित्तल के फोन की लोकेशन एक बार बिजनौर जनपद की आई, लेकिन इसके बाद पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह पुलिस को प्रवीण मित्तल के परिजनों ने सूचना दी कि वह सकुशल घर पहुंच गए। पुलिस ने बहुत पूछा कि कैसे आए हैं। कहां पर थे। कौन ले गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

प्रवीन मित्तल के परिवार ने सिर्फ इतनी सूचना दी कि वह सकुशल घर पहुंच गए हैं। पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। जल्द ही पूरा खुलासा किया जाएगा - जितेंद्र शाही (एसपी)
विज्ञापन


चाचा जी सोमवार की सुबह अचानक से घर पहुंचे। वे बेहोशी की हालत में है। कुछ बता नहीं पा रहे हैं। उन्हें होश आने पर बताएंगे कि क्या और कैसे हुआ। - नीरज मित्तल (प्रवीण मित्तल के भतीजे)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें