फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दिया बकाया का शीघ्र भुगतान कराने का भरोसा

Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। लखनऊ में मुख्यमंत्री ने भाकियू और गन्ना समिति के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल को गन्ने के बकाया का शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा प्राइवेट मिले के भुगतान के लिए अंतिम तिथि जल्द घोषित होगी। इसके बाद मिल मालिकों के खिलाफ कठोर प्रभावी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किसानाें के गन्ने के बकाये भुगतान को लेकर लखनऊ में गन्ना समितियों के पदाधिकारी और भाकियू का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बागपत गन्ना समिति के अध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह ने फोन पर बताया मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात महत्वपूर्ण रही। मुख्यमंत्री को बताया गन्ना किसान भुखमरी के कगार पर है। प्रदेश में भाकियू का चक्का जाम चल रहा है, एक सितंबर से रालोद का भी विरोध प्रदर्शन शुरू होगा।
उन्हाेंने बताया मुख्यमंत्री ने बैठक में ही अधिकारियों को कोपरेटिव मिलों के बकाया का 220 करोड़ का भुगतान तुरंत कराने का आदेश दिया। साथ ही उन्हाेंने कहा प्राइवेट चीनी मिलों के लिए गन्ना भुगतान की एक अंतिम तिथि जल्द घोषित होगी। इस सीमा के बाद भुगतान न करने पर संबंधित मिल मालिकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। कृष्णपाल ने बताया मुख्यमंत्री के साथ बैठक सकारात्मक रही। जिसके नतीजे भी अच्छे मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, गन्ना समिति गोरखपुर के अवधेश कुमार, बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, बरेली गन्ना समिति के अध्यक्ष अरविंद गंगवार, सीतापुर के विजय मिश्रा, आजमगढ़ के राधेश्याम, सहारनपुर के जसवीर सिंह के अलावा मुख्यमंत्री के सचिव शंभू सिंह यादव, प्रमुख सचिव (गन्ना) राहुल भटनागर, गन्ना आयुक्त सुभाष शर्मा आदि अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें