फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव छोड़कर गए परिवार के घेर पर कब्जा

Wed, 23 Apr 2014 05:31 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पिछले साल सितंबर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान डर के मारे घर छोड़कर लोनी गया बासौली गांव के शकूर का परिवार पांच दिन पहले वापस आया तो यह देखकर दंग रह गया कि उसके घेर में अब कोई और रह रहा है। आरोप है कि दबंगों ने न केवल घेर पर कब्जा कर लिया, बल्कि भरी पंचायत में भी इसे खाली न करने की धमकी दे दी। शकूर ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

शकूर ने बताया कि उसे गांव के काफी लोगों ने कहा कि अब लौट आएं, उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। प्रधान और पूर्व प्रधान उसे लेने के लिए गए। सुरक्षा की गारंटी पर वह लौट आया। लौटने पर उसे पता चला कि दबंगों ने उसका घेर कब्जा लिया है। उसे डर है कि उसके परिवार के साथ कुछ हो न जाए। इसी डर में उसने पंचायत भी बुलाई। आरोप है कि दबंगों ने भरी पंचायत में भी घेर खाली न करने का ऐलान कर दिया।
मंगलवार को शकूर ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की। एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छपरौली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उधर, ग्राम प्रधान सहदेव सिंह ने बताया कि इस मामले में शकूर उनसे मिला था। दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें