फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिरी पर कटेगी एक माह की सेलेरी

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरकारी अस्पतालों में बार-बार ड्यूटी से गैर हाजिर मिल रहे डॉक्टरों पर इस बार बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। अभी तक ऐसे चिकित्सकों का सिर्फ एक दिन का वेतन काटा जा रहा था, लेकिन अब एक महीने का वेतन कट सकता है। इसके लिए आज सूची तैयार की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि कौन-कौन से डॉक्टर हैं, जो एक से ज्यादा बार गैर हाजिर मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में पहले ही डॉक्टर कम संख्या में है और जो हैं, उनमें से कई ड्यूटी पर गैर हाजिर रहते हैं। मरीज चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं होते। इसी को ध्यान में रखकर पिछले दो महीनों से प्रशासन ने छापामारी अभियान चला रखा है। बड़ौत और दोघट अस्पताल में हर बार डॉक्टर गैर हाजिर मिले हैं।
बागपत सीएचसी पर डॉक्टरों के न मिलने से कई बार हंगामा हो चुका है। एक बार तो महिला डॉक्टर मौजूद न होने के चलते रेप पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए मेरठ भेजना पड़ा था।
विज्ञापन

इसका मतलब यह माना जा रहा है कि इन डॉक्टरों पर न छापों का असर है, न ही एक दिन का वेतन काटे जाने का। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग को थोड़ा सख्त होना पड़ा है।
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि पिछले दो महीनों में छापामारी का पूरा रिकॉर्ड निकलवाया गया है इसमें से ऐसे डॉक्टरों की सूची तैयार होगी, जो एक से ज्यादा बार अनुपस्थित मिले। इनका एक महीने का वेतन काटा जाएगा। उधर, प्रशासन की प्लानिंग यह है कि छापामारी इसी तरह चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें