फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदौड़ा के शूटरों का टेलीफोनिक अटैक

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत की ब्लॉक प्रमुख अनीता तोमर के ससुर बीरबल की हत्या में नामजद मोस्टवांटेड योगेश भदौड़ा के शूटर इस केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। इसके लिए बीरबल के परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दूसरी ओर पुलिस पांच मुल्जिमों में से एक की भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। ब्लॉक प्रमुख ने एसपी ऑफिस पहुंच धमकी की जानकारी दी।
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव के बीरबल सिंह की हत्या में योगेश भदौड़ा और उसके चार शूटर नामजद कराए गए थे। पुलिस इनमें से एक का भी सुराग नहीं लगा पाई है। लेकिन ब्लॉक प्रमुख की बातों पर यकीन करें तो ये मुल्जिम खुलेआम घूम रहे हैं। यही नहीं बीरबल के परिवार को धमकी दी जा रही है कि या तो इस केस में समझौता करें या फिर अपनी जान से हाथ धोने को तैयार रहें।
ब्लॉक प्रमुख के साथ आए लोगों का कहना था कि वे एसपी ऑफिस भी छुपते-छुपाते पहुंचे हैं। उन्हें हर पल डर लगा रहता है पता नहीं कब कहां से उन पर हमला हो जाए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने एएसपी से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उनके साथ प्रमिला देवी, बबली और अमित भी आए थे। एएसपी ने कहा कि पुलिस मुल्जिमों को पकड़ने की हरसंभव कोशिश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी।
ऊधम-भदौड़ा की कुंडली तैयार
बागपत। ऊधम करनावल और योगेश भदौड़ा के बीच चल रही गैंगवार के मद्देनजर इनका डोजियर तैयार कर सभी थानों को भेजा गया है। इसमें इन अपराधियों के फोटो, पते, रिश्तेदारों का विवरण, अपराध का तरीका, साथियों के नाम और अब तक की वारदातों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें