फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस पलटी, 20 यात्री घायल

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली रोड पर आशीर्वाद रिसोर्ट के सामने शनिवार रात साढ़े दस बजे प्राइवेट बस पलट गई। इसमें सवार 20 यात्री घायल हो गए। हाहाकार मच गया। यह बस दिल्ली से बड़ौत जा रही थी। इसके यात्रियों ने बताया कि एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन

प्राइवेट मिनी बस ( संख्या यूपी-15 जी 2539) में 70 से ज्यादा यात्री सवार थे। दिल्ली से बागपत की सीमा में प्रवेश करते ही ड्राइवर ने इसकी स्पीड तेज कर दी। आशीर्वाद रिसोर्ट के सामने से एक वाहन बस से आगे निकल गया। घायल यात्रियों ने बताया कि उसे ओवरटेक करने के चक्कर में ड्राइवर ने स्पीड और बढ़ा दी। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। अगले ही पल यह पलट गई।
यात्रियों की चीख-पुकार से हाईवे पर हाहाकार मच गया। पास में ही शादी समारोह चल रहा था। वहां तक आवाज पहुंची। लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। 108 नंबर पर फोन कर समाजवादी एंबुलेंस बुलाई गई। इसी से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जो घायल आसपास के थे, उन्होंने फोन करके अपने परिजनों को बुलाया और सीधे घर चले गए। सीएचसी में आधा दर्जन से ज्यादा घायल पहुंचे।
विज्ञापन

ये लोग घायल हुए : सीएचसी पहुंचे घायलों में पांच दिल्ली के हैं। ये हैं मीतनगर की सारिका, उसका एक साल का बेटा ध्रुव, पालम की सीमा, सुल्तानपुरी का गुल्लू और मुस्तकीम। इनके अलावा बागपत के पुराना कस्बा का अमर सिंह , बड़ौत के पास के गांव मलकपुर का पवन, दोघट के गांव निरपुडा़ का जितेंद्र शामिल हैं।
ड्राइवर-कंडक्टर फरार : बस पलटने से इसके ड्राइवर और कंडक्टर को भी मामूली चोट आई। लेकिन ये दोनों उपचार के लिए सीएचसी नहीं पहुंचे। यात्रियों ने बताया कि दोनों खड़े होते ही भाग गए। उन्होंने यह भी नहीं देखा कि यात्री किस हाल में हैं। उन्हें रोकने की कोशिश भी की गई लेकिन दोनों ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें