बागपत। असम की राजधानी गुवाहाटी की एक युवती से उसी की सहेली ने दस हजार रुपये ठग लिए। यही नहीं उसे गलत ट्रेन में बैठा दिया, जिससे युवती बागपत पहुंच गई।
गुवाहाटी के गांव कुकड़ा छाल निवासी लीली पुत्री जलपा तीन साल पूर्व अपने गांव की सहेली के साथ दिल्ली में आई थी। वहां पर दोनों ने नौकरी की। दो सप्ताह पूर्व वे दोनाें अपने घर जा रही थी। जब वे दोनाें दिल्ली स्टेशन पर पहुंची तो आरोप है कि उसकी सहेली ने उससे दस हजार रुपये धोखे से ले लिए। बाद में उसे दूसरी ट्रेन में बैठा दिया। वह बागपत रोड स्टेशन पर पहुंची, जहां से लोगों ने उसे पुलिस को सौंपा। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास भी किया। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है।