फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त होगा मौत का पुल

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर यमुना के पक्का घाट पर बनाया गया अवैध पुल को ध्वस्त किया जाएगा। एडीएम ने नगर पालिका को बुल्डोजर चलवाकर पुल को तुड़वाने के आदेश दिए हैं। दीपावली के चलते कार्रवाई को टाल दिया गया था।
विज्ञापन

पक्का घाट पर यमुना में माफियाओं ने हरियाणा और यूपी को जोड़कर अवैध पुल का निर्माण कर दिया। मात्र मिट्टी डालकर बनाए गए इस पुल से लोगों को गुजारा जाने लगा था और अवैध वसूली भी शुरू कर दी गई थी। वहीं प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी थी, लेकिन प्रशासन को चकमा देकर माफियाओं ने पुल को धीरे-धीरे हरियाणा की ओर से बनाते हुए पूरा कर दिया। आदेशों की धज्जियां उड़ते देख अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र राम ने एफआईआर के आदेश दे दिए। दीपावली आ जाने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब शुक्रवार को इस मामले में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र राम ने बताया कि जांच में पुल अवैध पाया गया है, जिससे लोगों को खतरा है। ईओ को इस मामले में एफआईआर कराने के आदेश दे दिए गए हैं। शुक्रवार को इस पुल को बुल्डोजर से ढहाया जाएगा तथा आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें