फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्वास्थ्य कर्मी सहित 96 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 3319, एक्टिव केस 771
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शुक्रवार को खेकड़ा पीएचसी पर तैनात तीन स्वास्थ्य कर्मियाें सहित 96 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 3319 हो गई है जबकि एक्टिव केस 771 है। अप्रैल माह में जिले में चार लोगों की संक्रमण को मौत हो चुकी है। जिले में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 41 हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को तीन स्वास्थ्य कर्मियाें सहित 96 संक्रमित मिले। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर उनके क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया है। संक्रमितों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई। सर्विलांस की टीम को निगरानी बढ़ाने व कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। सील की गई गलियों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंस और स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें