बड़ौत (बागपत)। विकास कार्यों की समीक्षा में सीडीओ ने शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं होने की सूचना पर नाराजगी जताई और सचिवों को जमकर लताड़ लगाई। साथ ही अधूरे पड़े शौचालय का निर्माण सहित चल रहे विकास कार्यों को एक सप्ताह के अंदर पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर सचिवों के वेतन में कटौती भी की जाएगी।
बुधवार को सीडीओ पीसी जायसवाल, डीपीआरओ आलोक कुमार ने सभी सचिवों द्वारा गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही मनरेगा योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अधूरे पड़े शौचालय निर्माण में लापरवाही करने पर कई सचिवों को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि सचिव की बजाए पुलिस की नौकरी कर लेते। कम से कम वहां पर डंडा तो पीटते रहते। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर पंचायत घर, विद्यालयों में काम पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में भूपेंद्र, विकुल, प्रिंस, रोहित, सुनीता, संजय, रेशू, दीपा, शैंकी, हिमांशु, दीपक, राहुल, सचिन, अश्वनी, विकास राठी शामिल रहे।